फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Job :   इलाहाबाद विवि में कर्मचारी भर्ती के लिए परीक्षा छह को, 17 पदों पर होनी है भर्ती

Sat, 29 Oct 2022 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ के कुल नौ प्रकार के 17 पदों पर भर्ती होनी है, इनमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार, हिंदी ऑफिसर, प्रोफेशनल असिस्टेंट लाइब्रेरी, असिस्टेंट इंजीनियर, नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टम मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेक्शन ऑफिसर एवं सिक्योरिटी ऑफिसर के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
जॉब - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में गैर शैक्षणिक कर्मचारी ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा छह नवंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, गुप ‘सी’ एवं सीएमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दूसरे चरण में होगी, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ के कुल नौ प्रकार के 17 पदों पर भर्ती होनी है, इनमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार, हिंदी ऑफिसर, प्रोफेशनल असिस्टेंट लाइब्रेरी, असिस्टेंट इंजीनियर, नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टम मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेक्शन ऑफिसर एवं सिक्योरिटी ऑफिसर के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ की परीक्षा की प्रश्न पुस्तिका में वर्णानात्मक प्रश्न और वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। पेपर में तीन खंड होंगे। प्रथम खंड में अंग्रेजी और हिंदी पर वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। द्वितीय खंड एवं तृतीय खंड में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। द्वितीय खंड में सामान्य ज्ञान एवं रिजनिंग के प्रश्न होंगे। इसमें अभ्यर्थी की विश्वविद्यालय की व्यवस्था के प्रति समझ को परखा जाएगा।


साथ ही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एक्ट-2005, ऑर्डिनेंस, कार्यालय की प्रक्रिया, फिलिंग, नोटिंग, ड्राफ्टिंग, रेगुलेशन के मूल उद्देश्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, तृतीय खंड में विभिन्न पदों के अनुसार विशिष्ट स्किल टेस्ट होगा। पहले चरण में ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ के पदों की भर्ती परीक्षा पूरी होने के बाद दूसरे चरण में ग्रुप ‘सी’ एवं सीएमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें