माफिया से खाली कराए गई जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 3 ए के लिएभूमि पूजन की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। भूमि पूजन मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी है। पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
माफिया अतीक अहमद से लूकरगंज में खाली कराई गई जमीन पर पीडीए की ओर से तैयार कराए जा रहे फ्लैट्स का आवंटन लाटरी से होगा। निर्माण पूरा करने के लिए पीडीए ने 18 महीने की समय सीमा निर्धारित की है। फ्लैट के लिए आवेदन करने वालों ं की पात्रता का निर्धारण डूडा और सूडा करेगी। दोनों संस्थाएं निर्धारित मानकों के हिसाब से लाभार्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन
माफिया से खाली कराए गई जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 3 ए के लिएभूमि पूजन की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। भूमि पूजन मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी है। पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन तैयारियां उसी के अनुसार की जा रही है। आवास योजना के अंतर्गत तैयार कराए जा रहे अपार्टमेंट में कुल 76 फ्लैट बनने हैं। फ्लैट की संख्या से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी निकालकर आवंटन किया जाएगा।