मां ने हत्या का आरोप लगाया, एफआईआर दर्ज
घटना के बाद मौके पर पहुंची अभिषेक की मां राजकुमारी ने पड़ोसी युवती महिमा के भाई चंचल पर बेटे का मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। यह भी बताया कि महिमा के साथ उसके बेटे का तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। कई बार मना करने के बाद भी दोनों नहीं माने। आए दिन वह पूणे से गांव आ जाता था। घटना से स्तब्ध पिता भोला नाथ गुप्ता ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। अभिषेक चार भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था।
दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध था। परिजनों ने यह बात खुद बताई है। शनिवार रात में युवती ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। युवक के परिजनों की तहरीर पर हत्या के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। - रवि कुमार गुप्ता, एसीपी मेजा।