फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा स्टाइपेंड, 11 माह के लिए धनराशि स्वीकृत

Mon, 09 Oct 2023 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केजीबीवी में पढ़ने वालीं सभी छात्राओं का पंजीकरण प्रेरणा पोर्टल पर करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिन छात्राओं का नवीन प्रवेश हुआ है, उनका खाता राष्ट्रीकृत बैंक के सीबीएस(कोर बैकिंग सॉल्यूशन) ब्रांच में बचत खुलावाकर उसे आधार से लिंक कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को 100 रुपये प्रतिमाह की दर से धनराशि दी जाएगी। इसके लिए धनराशि स्वीकृत भी कर दी गई है। कानपुर नगर और औरैया को छोड़ सभी जिलों में स्थित इन विद्यालयों की छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। सभी जिलों के बीएसए को निर्देश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


केजीबीवी में पढ़ने वालीं सभी छात्राओं का पंजीकरण प्रेरणा पोर्टल पर करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिन छात्राओं का नवीन प्रवेश हुआ है, उनका खाता राष्ट्रीकृत बैंक के सीबीएस(कोर बैकिंग सॉल्यूशन) ब्रांच में बचत खुलावाकर उसे आधार से लिंक कराने का निर्देश दिया गया है।

नवप्रवेशित बालिकाओं ने जिस माह में दाखिला लिया है, उनको उसी माह से स्टाइपेंड मिलेगा। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद की ओर से निर्देश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की ओर से प्रेरणा पोर्टल से अपनी लॉगिन आईडी से केजीबीवी छात्राओं का विवरण पीएफएमएस पोर्टल डीबीटी टेम्प्लेट पर डाउनलोड कर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजेंगे। इसी आईडी से छात्राओं के खाते में पैसे भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


छात्राओं के खाते में भेजी गई धनराशि की समीक्षा प्रभारी/ सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा किए जाने के बाद जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की तरफ से माह की पांच तारीख तक पीएमएस पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी की जानी है। अगर कोई भी छात्रा स्टाइपेंड से वंचित रहती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, वार्डेंन और लेखाकार की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें