फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का बहाना देकर ले जायी गयी युवती के साथ दो लोगों ने किया सामूहिक रेप, पुलिस को आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
थाने पहुंचे परिजन को पुलिस ने भगाया, कहा- अपने मर्जी से गई थी युवकों के साथ
विज्ञापन

दुनका। नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों ने किशोरी को उत्तराखंड ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचे परिजन को पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर भगा दिया। पुलिस का कहना है कि किशोरी अपनी मर्जी से युवकों के साथ गई थी। उत्तराखंड पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द किया है।
थाना शाही के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवक उत्तराखंड ले गए। युवती के पिता ने बताया कि 16 अक्तूबर को वह परिवार सहित जंगल में अपने धान झाड़ रहे थे। उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। दोनों युवक उसे नौकरी लगवाने के लिए अपने साथ ले गए। वह घर आया तो बेटी नहीं थी।
विज्ञापन

काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। दो दिन बाद किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात परिजन को बताई। गांव के पास नदी में बाढ़ आ जाने के कारण थाने रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं जा सका। मंगलवार को पुत्री को साथ लेकर थाने गया। उसने रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर शाही एसओ अरविंद कुमार का कहना है कि लड़की को गांव के दो लड़के साथ ले गए थे। वह दो दिन तक उनके साथ रही। तीनों एक बाइक से जा रहे थे। उत्तराखंड पुलिस ने शक के आधार पर तीनों को रोक लिया। पूछताछ करके लड़की को परिजन के सुपुर्द किया गया था। फिर भी आरोपों की जांच की जाएगी। आरोप सिद्ध होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें