फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की शनिवार रात करीब 11 बजे लघुशंका के लिए कमरे से बाहर बाथरूम की तरफ निकली तो आरोप है कि गांव का ही रहने वाला युवक जबरन उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। परिजन जगे तो वह भाग खड़ा हुआ। इस घटना को लेकर गांव में खलबली मच गई।
एक युवक ने लघुशंका के लिए निकली एक लड़की का जबरन हाथ पकड़ कर खींच लिया। देर रात हुई इस घटना से खलबली मच गई। लड़की के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने रविवार शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की शनिवार रात करीब 11 बजे लघुशंका के लिए कमरे से बाहर बाथरूम की तरफ निकली तो आरोप है कि गांव का ही रहने वाला युवक जबरन उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। परिजन जगे तो वह भाग खड़ा हुआ। इस घटना को लेकर गांव में खलबली मच गई।
भुक्तभोगी लड़की के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने फूलपुर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन रविवार देर शाम तक इस घटना में पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की बात तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। इसे लेकर परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार गौतम का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है, मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।