फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आने से बालिका की मौत, पिता घायल

Mon, 29 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मृतक रोशनी की फाइल फोटो
विज्ञापन
करछना बाजार में शनिवार देर रात निमंत्रण से लौट रहे मोपेड सवार पिता-पुत्री की ट्रक की चपेट मं आने से मौत हो गई। घटना थाने से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन

विजय कुमार पटेल अपनी पुत्री रोशनी के साथ मोपेड से घर पचदेवरा लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोपेड सहित दोनों सड़क पर गिर पड़े। रोशनी सड़क की दाहिनी ओर गिरी और ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक चालक वाहन को थोड़ी दूर ले जाकर खड़ा कर फरार हो गया।
मृतक रोशनी कक्षा चार की छात्रा थी। वह गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। उसका परिवार झोपड़ी में रहता है और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। रोशनी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें