शनिवार को वह शादी करने के लिए अपने प्रेमी के घर पहुंची। प्रेमी ने तत्काल शादी करने से इन्कार कर दिया। प्रेमी ने उससे कहा कि एक माह बाद शादी करेंगे। इससे वह नाराज हो गई और ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली।
हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव में प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर एक युवती ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की सतर्कता से उसे तत्काल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद के उसे छोड़ दिया गया। कोतवाल हंडिया धर्मेद्र कुमार दुबे ने ने बताया कि अंशु भारतीया कोलकता की रहने वाली है। वह भेस्की गांव निवासी रिश्तेदारी के युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन
शनिवार को वह शादी करने के लिए अपने प्रेमी के घर पहुंची। प्रेमी ने तत्काल शादी करने से इन्कार कर दिया। प्रेमी ने उससे कहा कि एक माह बाद शादी करेंगे। इससे वह नाराज हो गई और ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे तत्काल प्रयागराज के एक चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज के बाद से छुट्टी दे दी गई। युवती अपनी मौसी के घर है।