फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज सिंह बोले : देश में आपातकाल का माहौल बनाना चाहती है कांग्रेस, हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत

Fri, 13 Sep 2024 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां पर नैनी के महेवा में आयोजित मूंज शिल्पग्राम मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस देश में आपातकाल की स्थिति लाना चाहती है। 
विज्ञापन
गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। देश की गरिमा को गिराने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि अगर 20 सीटें उनके पास और होतीं तो वह भाजपा को जेल में डाल देते। कांग्रेस आपातकाल वाली स्थिति देश में लाना चाहती है। गिरिराज शुक्रवार को नैनी में मूंज शिल्पग्राम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिंदुओं ने एकजुटता दिखाई, जिसके चलते वक्फ बोर्ड को झुकना पड़ा और अवैध रूप से बनी मस्जिद को गिरना पड़ा। इसी एकजुटता की देश को आवश्यकता है। उन्होंने कहा यह देश का दुर्भाग्य है विपक्ष का नेता विदेश में जाकर यहां की झूठी आलोचना कर रहे हैं। देश की जनता सब जान चुकी है। अब तानाशाह सरकार को सत्ता नहीं सौंपना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें