गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज की छात्राएं आईएससी 12वीं एवं आईसीएसई 10वीं के रिजल्ट में छा गईं। यहीं की छात्राओं ने सौ फीसदी सफलता हासिल की। आईएससी साइंस ग्रुप गणित के साथ 95.75 प्रतिशत अंक के साथ वीना चड्ढा पहले, 93 प्रतिशत अंक के साथ दानिस्ता मकसूद दूसरे एवं 92.50 प्रतिशत अंक के साथ श्रेयांसी कपूर तीसरे स्थान पर रहीं। साइंस बायो ग्रुप में 94.50 प्रतिशत अंक के साथ इशराह शमीम, 94 प्रतिशत अंक के साथ आवंतिका पांडेय एवं 93 प्रतिशत अंक के साथ आकांक्षा द्विवेदी क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहीं। कॉमर्स ग्रुप में 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इशिता अग्रवाल एवं स्मृति त्रिपाठी संयुक्त रूप से पहले, 92 प्रतिशत अंक के साथ स्नेह श्रीवास्तव दूसरे एवं 91.75 प्रतिशत अंक के साथ उमा जावेरी तीसरे स्थान पर रहीं। आईसीएसई में नंदिनी शाही 96.40 प्रतिशत अंक लेकर पहले, निकिता वर्मा एवं काव्या अरोरा 95.80 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे एवं अंशिका सिंह 95.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. विनीता इसूबियस ने इस सफलता पर छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
इलाहाबाद। आईएससी एवं आईसीएसई में ब्वायज हाईस्कूल एंड कॉलेज का जलवा कायम रहा। आईएससी के साइंस वर्ग में आयुश अग्रवाल ने 97.25 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया तो कॉमर्स वर्ग में 95.25 प्रतिशथ अंक के साथ हर्षित अग्रवाल ने बाजी मारी। शाह साउद को 94 प्रतिशत, मोहम्मद अबरार हुसैन 92 प्रतिशत, आशुतोष कुमार वर्मा 91.75 प्रतिशत, शशांक मित्तल एवं अंशल अहमद संयुक्त रूप से 91 प्रतिशत, टी कुमार राघवेंद्र 90 प्रतिशत, सौरभ शुक्ला 90.50 प्रतिशत, शांतनु 89.5 प्रतिशत एवं हर्षित अग्रवाल 89 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: तीसरे से दसवें स्थान तक रहे। आईसीएसई में मोहम्मद मुजम्मिल ने 98 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया, जबकि 97.4 प्रतिशत अंक के साथ शास्वत साहू दूसरे, 97.2 प्रतिशत अंक लेकर मिहिर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इनके साथ रित्विक श्रीवास्तव एवं मनन अग्रवाल 97 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। इनके साथ विभव श्रीवास्तव एवं सामर्थ कनोडिया 96.8, आदित्य मिश्रा एवं आयुष रंजन 96.5, मौलिक, आर्यन द्विवेदी, नित्यांश पांडेय एवं पियूष मिश्रा 96.4, मोहक कपूर 96.2, कवात्रा 96 एवं पुष्कल पांडेय और कार्तिक वर्मा 95.6 प्रतिशत अंक के साथ क्रमश: पांचवें से दसवें स्थान तक रहे। प्रधानाचार्य डीए ल्यूक एवं क्रिस्टेबल ल्यूक के मुताबिक आईसीएसई में 18 छात्रों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल हुए, जबकि 75 छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा और 205 छात्रों को 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले।
सेंट मेरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज (एसएमसी) का आईएससी 12वीं एवं आईसीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 12वीं के साइंस ग्रुप में 95.75 प्रतिशत अंकों के साथ साल्विका उपाध्याय एवं सार्या सिंह पहले स्थान पर रहीं। सल्विका को कंप्यूटर साइंस में सौ फीसदी नंबर मिले। कॉमर्स ग्रुप में 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ वंशिका सिंह को पहला स्थान मिला। साइंस ग्रुप में 95 प्रतिशत अंकों के साथ सोनी लता सिन्हा दूसरे एवं श्रुद्धि कपूर 94.75 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह कॉमर्स ग्रुप में 91.5 प्रतिशत अंकों के साथ शिवानी पांडेय दूसरे और 91.25 प्रतिशत अंक के साथ दिव्यांशी अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। 10वीं के परिणाम में रिशिका मध्यान एवं स्वर्णिमा अग्रवाल 97 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। 96.2 प्रतिशत अंक लेकर स्मृति त्रिपाठी दूसरे और 96 प्रतिशत अंक के साथ श्रेया कुमार तीसरे स्थान पर रहीं। स्वर्णिमा के गणित में तथा अदिति, रिशिका, स्मृति, श्रुति, इशिका यादव एवं सौम्या चौबे को कंप्यूटर एप्लीकेशन में सौ प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। एसएमसी की प्रधानाचार्या सिस्टर मैरियट ने सफलता पर छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
आईएससी एवं आईसीएसई की सेंट जोसेफ कॉलेज के 98 प्रतिशत छात्र सफल रहे। आईएससी के साइंस ग्रुप में 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उदित सिंह चौहान पहले, 95 प्रतिशत अंक लेकर अजेस विसेंट, मोहम्मद दानिश एवं यश गोयका संयुक्त रूप से दूसरे एवं 94.25 प्रतिशत अंक के साथ वेल्दीमीर लेनिन मालवीय एवं मोहम्मद अरहान इस्लाम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स ग्रुप में 91.25 प्रतिशत अंक के साथ यश सक्सेना पहले, 89.50 प्रतिशत अंक के साथ प्रणव तिवारी दूसरे एवं 85.75 प्रतिशत अंक के साथ पार्थ भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। इनके साथ जय कुमार, उदित, सम्यक, शोभित, प्रसुन, उज्जवल एवं विभव ने कंप्यूटर साइंस में सौ फीसदी अंक हासिल किए। इसी तरह आईसीएसई में 96.6 प्रतिशत अंक के साथ हर्ष महाजन पहले, 96.4 प्रतिशत अंक के साथ कान्हा मिश्रा दूसरे एवं 96.2 प्रतिशत अंक के साथ चयन शर्मा एवं अनुराग श्रीवास्तव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। चयन, मोहम्मद अमन, मोहित, अननय, रेवंत राज, सागर, तनय, हिमांशु, विराट, शुभ, सूर्यांश, अक्षय, सात्विक, तुषार एवं सौरभ को कंप्यूटर एप्लीकेशन में, मोहित, हिमांशु को गणित में तथा अनुराग को इतिहास, नागरिक शास्त्र एवं भूगोल में सौ फीसदी अंक मिले।
बिशप जॉर्ज स्कूल एंड कॉलेज में आईएसई में 98 प्रतिशत एवं आईसीएससी में 99 प्रतिशत छात्र-छात्राओं सफलता हासिल की। 12वीं में विज्ञान वर्ग में 96 प्रतिशत अंकों के साथ आशुतोष कुमार पहले, 95 प्रतिशत अंक लेकर सत्यम श्रीवास्तव दूसरे एवं 93 प्रतिशत अंक के साथ अभिषेक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 10वीं में 95 प्रतिशत अंक के साथ अनुष्का तिवारी पहले, 93 प्रतिशत अंक के साथ अभिषेक मिश्रा दूसरे एवं 92 प्रतिशत अंक के साथ विशाल कुमार गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।
मेरी ल्यूकस स्कूल एंड कॉलेज में आईएससी के साइंस ग्रुप में 83 प्रतिशत अंक के साथ अभिषेक पटेल एवं कॉमर्स ग्रुप में अन्नया कुशवाहा 73 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रहीं। साइंस ग्रुप में 81 प्रतिशत अंक के साथ सक्षम चौधरी दूसरे एवं 80 प्रतिशत अंक के साथ प्रकाश जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह आईसीएसई में विज्ञान वर्ग में 94 प्रतिशत अंक के साथ अभिनव यादव एवं कॉमर्स वर्ग में 83 प्रतिशत अंक के साथ उत्कर्ष कुमार पहले स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या डॉ.एलआर एंथोनी के मुताबिक साइंस वर्ग में 93 प्रतिशत अंक के साथ रिशिता सिंह दूसरे एवं 92 प्रतिशत अंक के साथ शास्वत यादव तीसरे स्थान पर रहे।
आईपीईएम इंटरनेशन स्कूल में आईएससी एवं आईसीएसई में सभी विद्यार्थी सफल रहे। यहां की अनुश्री केसरवानी 92.8 प्रतिशत, प्रमेश शरण श्रीवास्तव 92.3 प्रतिशत, विभव अवस्थी 91.8 प्रतिशत, आयुष मिश्रा ने 91.3 प्रतिशत अंक हासिल किए। आदर्श वर्मा को कंप्यूटर साइंस में सौ प्रतिशत अंक मिले। आशुतोष साही श्रीवास्तव, अनुश्री, अन्नया, प्रमेश को अंग्रेजी एवं हिन्दी में 95-95 अंक मिले। आदर्श एवं आयुष को गणित में 91, रिशी सिंह को बायोलॉजी में 90, तनुज को कॉमर्स में 91 एवं अनुश्री को एकाउंट्स में 96 अंक मिले। इसी तरह आईसीएसई में 97.8 प्रतिशत अंक के साथ श्रेयांस पाल पहले, 97 प्रतिशत अंक के साथ ईशान श्रीवास्तव दूसरे, 95.5 प्रतिशत अंक के साथ देवांश निगम तीसरे एवं 95 प्रतिशत अंक के साथ अभिनव खरे चौथे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ एसडी लिडिल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज (बीजेएस) में आईएससी 98 प्रतिशत एवं आईसीएसई परीक्षा में 97 प्रतिशत छात्रा-छात्राएं सफल हुए। आईएसई साइंस वर्ग में 96.50 प्रतिशत अंक के साथ आशीष पटेल टॉपर बने। 96.25 प्रतिशत अंक के साथ निखिल कुमार एवं रुद्रेश प्रताप सिंह संयुक्त रूप से दूसरे, जबकि 95.75 प्रतिशत अंक के साथ नमन तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। निष्ठा मालवीय को 95.25 प्रतिशत एवं शिखा शर्मा को 93.50 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स ग्रुप में अपर्ण गर्ग 92.50 प्रतिशत, मिस्बा आजम 90 प्रतिशत तथा कला वर्ग में आयुश श्रीवास्तव को 90 प्रतिशत अंक मिले। आईसीएसई के विज्ञान वर्ग में आशीष पटेल 94.6 प्रतिशत अंक के साथ पहले, सुषमा सिंह 94.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे एवं 92.6 प्रतिशतअंक से साथ सानिया शेख तीसरे स्थान पर हीं। प्रधानाचार्य डॉ. विशाल एन सिंह के मुताबिक कॉमर्स वर्ग में हर्ष दयाल को 93.4 प्रतिशत एवं प्रियांशी टंडन को 92.2 प्रतिशत अंक मिले।