फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela: महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, 50 महिला सब इंस्पेक्टर और 400 सिपाही होंगे तैनात

Tue, 12 Dec 2023 12:43 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

संगम नगरी में माघ मेले पर महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त नजर आ रही है। महिला स्नानार्थियों के सुरक्षा घेरा के लिए एक महिला थाना, 50 महिला सब इंस्पेक्टर और 400 महिला सिपाहियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज माघ मेले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले को लेकर संगम की रेती पर काम जोरो से चालू हो गया है। पुलिस थाने और चौकियों का सीमांकन करके बल्लियों को खड़ा किया जा रहा है। वहीं इस साल महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। महिला स्नानार्थियों के सुरक्षा घेरा के लिए एक महिला थाना, 50 महिला सब इंस्पेक्टर और 400 महिला सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही घाटों पर सादे कपड़ों में महिला सिपाही मनचलों पर नजर रखेंगी।

विज्ञापन


माघ मेला एसपी डॉ राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि माघ मेले में तैनात की जाने वाली सभी महिला सिपाहियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। माघ मेले में आने वाली स्नानार्थी महिलाओं के सुविधा के लिए हर थानों में एक महिला हेल्प डेस्क बनाया जाएगा, जिससे महिलाएं सीधे हेल्प डेस्क से संपर्क कर अपनी शिकायतें महिला हेल्पर के साथ साझा कर सकेंगी।

डॉ. राजीव ने बताया कि महिला पुलिस की एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है जो सादे कपड़ों में घाटों पर कड़ी नजर रखेंगी। महिला तीर्थयात्रियों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं संगम नोज के हर चेजिंग रूम में भी सादे कपड़े में एक महिला सिपाही को तैनात किया जाएगा। इसके साथ स्नान घाटों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें