फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीएचसी से जनरेटर चोरी, दो दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर

Thu, 16 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के सीएचसी प्रतापपुर परिसर में स्थित पंप हाउस, जहां से जनरेटर चोरी हुआ। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर परिसर से जनरेटर चोरी होने के मामले में दो दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। अस्पताल अधीक्षक ने 13 जुलाई को थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि परिसर स्थित पंप हाउस के कमरे में रखा जनरेटर 13 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे चोरी हो गया। वार्ड बॉय राम सिंह ने बताया कि कुछ लोग जनरेटर को पंप कक्ष से लादकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर वह जबरन जनरेटर लेकर फरार हो गए। वार्ड बॉय ने जनरेटर ले जाने वालों की पहचान करने का भी दावा किया है। तहरीर में अस्पताल अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जनरेटर बरामद करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि तहरीर देने के दो दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में हुई चोरी के मामले में थाना प्रभारी फूलपुर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें