Prayagraj News : सीएवी इंटर कॉलेज से पीसीएस मेंस की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
दूसरे दिन 91 फीसदी रही उपस्थित
पीसीएस मेंस के दूसरे दिन 90.76 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के 13 केंद्रों में हुई परीक्षा के लिए कुल 5798 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5362 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रयागराज में अभ्यर्थियों की उपस्थित 91.08 फीसदी, गाजियाबाद में 88.12 फीसदी और लखनऊ में 91.44 फीसदी रही।
Prayagraj News : सीएवी इंटर कॉलेज से पीसीएस मेंस की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
ये सवाल भी पूछे गए
- भगत सिंह द्वारा प्रतिपादित ‘क्रांतिकारी मिशन’ पर प्रकाश डालिए।
- जातीय गठजोड़ धर्मनिरपेक्ष तथा राजनीतिक कारकों से उत्पन्न होते हैं न कि आदिम पहचान से। चर्चा कीजिए।
- भारत में ग्रामीण अधिवासों के प्रतिरूप को प्रभावित करने करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।
- भारत में जनसंख्या विस्फोट के कारणों का उल्लेखन कीजिए तथा इस समस्य से निपटने के लिए सुझाव दीजिए।
- गरीबी और भूख के मूल कारण क्या हैं? इनको दूर करने के लिए क्या सरकारी नीतियां लागू की गईं है़?
- नीति निर्माण प्रक्रिया में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका की विवेचना कीजिए।
- रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारणों की विवेचना कीजिए।
-भारत-नेपाल के मध्य विवादास्पद मामले कौन से हैं, इसकी विवेचना कीजिए।
- भारत का राष्ट्रपति कैसे निर्वाचित होता है?
- भारत में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की अवधारणा की अपनी संभावनाएं एवं सीमाएं हैं, परीक्षण कीजिए।