फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरेज में तब्दील हो गया पत्रिका मार्ग

Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नगर निगम, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान नवाब यूसुफ रोड, गैरेज के रूप में तब्दील हो चुके पत्रिका मार्ग और हाटस्टफ चौराहा के आसपास के हिस्सों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही सभी दुकानों को चिह्नित किया गया और आगे अतिक्रमण होने पर भारी-भरकम जुर्माना का नोटिस जारी करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र, एसीएम, सीओ सिविल लाइंस आलोक  मिश्र, सीओ ट्रैफिक अलका भटनागर, अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष के नेतृत्व में निगम का दस्ते ने दिन में नवाब यूसुफ रोड से कार्रवाई शुरू की। यहां नवाब यूसुफ रोड क्लाइव रोड क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर मरम्मत के लिए खड़ी आधा दर्जन कारें हटवाई गईं। यहां एक गुमटी एवं एक कच्चा कमरा भी तोड़ा गया। इसी के बगल में एक  इमारत के सैड बैंक में उठाई गई दीवार गिराई गई। इसके बाद दस्ता केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन कार्यालय की ओर बढ़ा। यहां खरबंदा मोटर्स समेत अन्य ऑटो दुकानों के सामने अतिक्रमण हटाया गया।
बस अड्डे के बगल में पूरी तरह गैरेज में तब्दील हो चुके पत्रिका मार्ग पर पहुंचे अफसरों ने यहां सड़क पर खड़ी गाड़ियों में कुछ को हटवाया। मिस्त्रियों को सड़क से तत्काल गाड़ियां हटाने की हिदायत दी। इसके बाद दस्ता हिन्दू महिला इंटर कॉलेज के पास से अतिक्रमण हटाते हुए हाटस्टफ चौराहा पहुंचा। यहां चौराहा से दस कदम की दूरी पर एलगिन रोड कार एक्ससरीज, ऑटो पार्ट्स की आठ दुकानों के कारण हर वक्त जाम लगा रहता है। अफसरों ने सभी दुकानदारों सड़क पर गाड़ियां खड़ी कराने पर भारी-भरकम जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें