फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में शाही स्नान के दिन हुआ 'गंगा पुत्र' का जन्म, सफाई कर्मचारी के यहां बजी बधाइयां

Wed, 16 Jan 2019 06:32 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ganga putra
विज्ञापन
 कुंभ के केंद्रीय अस्पताल में मंगलवार को एक महिला ने सामान्य प्रसव से पुत्र को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिवारीजनों ने नवजात को ‘गंगाराम’ नाम दिया है। आठ दिन पहले इसी अस्पताल में रजनी नाम की महिला ने भी एक पुत्र को जन्म दिया था। उसे शिशु को प्रयाग नाम दिया गया था।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश से यहां आकर मेला क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कर्मचारी की पत्नी सुनीता को मंगलवार को कुंभ के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया। वे संगम तट पर सफाई का काम करने आए हैं। दोनों सफाई कर्मचारियों के लिए मेला क्षेत्र में स्थापित अस्थायी कॉलोनी में रहते हैं।

गर्भवती सुनीता को मंगलवार शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उसे केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। नोडल अधिकारी डॉ. अजय सेठ के मुताबिक जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


कुंभ मेला के केंद्रीय अस्पताल में दूसरा सामान्य प्रसव कराने वाली डॉक्टरों की टीम दोनों की खास देखभाल कर रही है। नर्सिंग स्टाफ भी काफी खुश हैं। वहीं मेला प्रभारी एडी हेल्थ डॉ. अशोक कुमार पालीवाल ने प्रसूता को जननी सुरक्षा योजना( जेएसवाई) का लाभ दिलाने का निर्देश सीएमओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें