मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे पर माघ मेले के दौरान वाहन के फर्राटा भरने का सपना फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है। अभी इसको शुरू होने में कम से कम दो महीने का समय लग सकता है। इसका काम चार चरणों में पूरा होना है। तीसरे चरण के शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव जिले शामिल हैं। यहां एप्रोच रोड, रेलिंग, साइनेज और टोल प्लाजा के फिनिशिंग का कार्य अभी भी पूरा नहीं हो सका है।
हाल ही में शासन ने 31 दिसंबर 2025 तक काम पूरा करने का अल्टीमेट दिया था। यूपीडा प्रयागराज के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह के मुताबिक 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का काम दो नवंबर 2022 को शुरू हुआ था। इसका काम चार चरणों में बांटा गया। चौथे चरण के तहत उन्नाव से प्रयागराज तक कुल 156.847 किमी का काम हो गया है। मेरे क्षेत्र के काम पूरे हो गए हैं, अन्य के बारे में कुछ नहीं सकता।