फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
Gang robbing pilgrims caught, five arrested
विज्ञापन
प्रयागराज। अमावस्या पर श्रद्धालुओं को लूटने वाले गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। क्राइम ब्रांच और दारागंज पुलिस ने गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक लाख से अधिक के गहने तथा अन्य सामान बरामद किए। इसी तरह संगम पर पुलिस ने लोगों के कपड़े, मोबाइल तथा अन्य सामान चुराते दर्जनों उचक्कों को पकड़ा। 20 महिलाओं को भी थाने पर बिठाया गया है।
विज्ञापन

दारागंज पुलिस और मेला क्राइम ब्रांच ने एक सूचना पर पुल नंबर के पास छापा मारकर मिर्जापुर के रामबाबू वर्मा, मुरारी वर्मा, राम बहादुर शर्मा, बद्री प्रसाद गुप्ता और जयकृष्ण बिंद को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन बाली, दो अंगूठी, दो चेन, दो मंगलसूत्र, दो टॉप्स , पायल, चार लेडीज पर्स और एक जेंट्स पर्स बरामद किया गया। एसपी आशुतोष मिश्रा ने बताया गिरोह के लोग संगम पर भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के गहने, पर्स, मोबाइल तथा अन्य सामान उड़ा देता है। गिरोह के लोग भीड़ में चेन और टाप्स नोच लेते थे। गिरोह में और भी लोग हैं जिनकी तलाश की जा रही है। संगम पर भीड़भाड़ का फायदा उठा रहे दर्जनों की संख्या में उचक्के भी पकड़े गए। किसी के पास मोबाइल मिला तो किसी के पास दो पर्स मिले। सबसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसी दौरान करीब 20 महिलाओं को भी पकड़ा है। स्नान के दौरान उन पर लोगों ने आरोप लगाया था कि वे उनके कपड़े और बैग लेकर भाग रही थीं। अमावस्या पर सुबह से ही भीड़ के बीच लोगों के कपड़े, पर्स और मोबाइल आदि चीजें गायब होते रहे। कुछ लोग तो अपने बैग और कपड़े भूल गए थे। कई जगह पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें