फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में आज विराजेंगे गजानन

विज्ञापन
रानीगंज के लच्छीपुर में गणेश प्रतिमा स्थापना को मैजिक से लेकर जाते श्रद्धालु। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर्व 2 सितंबर से शुरू हो रहा है। दस दिन चलने वाले पर्व के लिए शहर से लेकर गांव तक पंडाल की सजावट की जा चुकी है। सोमवार को मूर्ति लेने के लिए भक्त मूर्तिकारों के पास पहुंचे। वहां से गणपति बप्पा मोरया का जयकार करते हुए गणेश प्रतिमा लेकर पंडाल पहुंचे। गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले से ही भक्त भगवान गणेश की भक्ति में सरोबोर दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार को विधि विधान से घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। आचार्य पं. संतप्रसाद पांडेय ने बताया कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता कहे जाते हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले उनकी आराधना की जाती है। सोमवार को मूर्ति स्थापना का मुहूर्त सुबह 8.12 बजे से दिनभर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें