फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल में आग लगी, करेलाबाग में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
electricity cut off
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक इलाकों में छाया अंधेरा, बिलबिलाए लोग
विज्ञापन

अटाला का ट्रांसफारमर तीसरे दिन भी नहीं बदला जा सका
प्रयागराज। मोहर्रम के ताजिया जुलूसों के निकलने के सिलसिले के बीच रविवार को करेलाबाग में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। ताड़ बगिया केपास फाल्ट आने से दो दर्जन से अधिक इलाकों की बत्ती गुल हो गई। भीषण गर्मी और उमस में बिजली न होने से लोग बिलबिला उठे। रात 11 बजे तक फाल्ट दुरुस्त कराने के लिए एक्सईएन, एसडीओ जूझते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

ताड़ की बगिया के बाद केबल में आग लगने से रविवार को करेलाबाग में बिजली संकट पैदा हो गया। दोपहर दो बजे से करेलाबाग, करेलाबाग गांव, शास्त्रीनगर, तुलसीपुर, रसूलपुर, शम्श नगर, कोढ़ीखाना आश्रम समेत कई क्षेत्रों में आपूर्ति ठप होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। देर रात तक बिजली न आने से लोग छतों पर या फिर घरों से बाहर सड़क की पटरियों पर समय बिताने के लिए विवश हो गए। बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सैकड़ों लोग देर रात तक उपकेंद्र केसामने शोर-शराबा करते रहे। करेलाबाग कॉलोनी के बुद्धिसेन शर्मा का कहना था कि फाल्ट को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी कुछ बताने के लिए भी तैयार नहीं हैं। करेली क्षेत्र में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। एक्सईएन महेंद्र प्रसाद ने बताया कि ताड़ की बगिया के पास केबल में आग लगने से फाल्ट आ गया है। मरम्मत का कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। इससे पहले करेली में अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट के चलते लगातार पांच दिन तक लोगों को बिजली के साथ पानी के संकट का सामना करना पड़ा था। दरियाबाद में तीन दिन से जला ट्रांसफारमर बदलने की कोशिश रविवार की शाम को शुरू हुई। जबकि अटाला का ट्रांसफारमर इस दिन भी नहीं बदला जा सका। इससे इन दोनों इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें