कमर के पास लगी गोली
घायल फल व्यापारी विनोद सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें कमर के पास गोली लगी है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। एयरपोर्ट थाना कार्यकारी प्रभारी विजय पांडेय ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
देर शाम दोबारा किया चक्काजाम
मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने देर शाम एक बार फिर चक्का जाम कर दिया। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और आवागमन प्रभावित रहा। आरोप था कि दिन में हुए प्रदर्शन और शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद लोग दोबारा सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
90 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी
एयरपोर्ट क्षेत्र के पीपल गांव में शुक्रवार रात 90 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में अमित कुमार शुक्ला (35) को गोली मार दी गई। एक गोली कमर पर लगी है। पुलिस के अनुसार, पीपल गांव निवासी अमित कुमार शुक्ला (35) का गांव के ही गेंदा लाल यादव से करीब 90 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने तमंचा निकाल अमित पर फायर कर दिया। गोली उसकी कमर के पास लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एसआरएन में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच में पता चला कि अमित एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।
एयरपोर्ट थाना के कार्यकारी प्रभारी विजय पांडेय ने बताया कि मामला 90 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद का है। आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही घटना के बाद पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके में नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस के मुताबिक आरोपी एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।