फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : काशी महाकाल में कल से प्रयागराज जंक्शन से बिना आरक्षण हो सकेगा सफर, पहली बार लगाए जा रहे जनरल कोच

Sat, 29 Jun 2024 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत 23 फरवरी 2020 को हुई थी। तब यह देश की तीसरी प्राइवेट ट्रेन के रूप में सचांलित हुई। बाद में यह ट्रेन जोनल रेलवे द्वारा ही संचालित की जाने लगी। गाड़ी संख्या 20415 काशी महाकाल एक्सप्रेस में अभी तक स्लीपर, एसी इकोनॉमी, एसी थ्री एवं एसी टू के कोच लग रहे थे, लेकिन अब इसमें सामान्य श्रेणी के चार कोच जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल की नगरी उज्जैन होकर इंदौर जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस जब रविवार 30 जून को प्रयागराज आएगी तो उसमें यात्रियों को पहली बार जनरल श्रेणी के भी कोच मिलेंगे। रविवार से इस ट्रेन में प्रयागराज से चढ़ने वाले लोग बिना आरक्षण उज्जैन, इंदौर आदि शहरों का सफर कर सकेंगे। प्रयागराज से उज्जैन जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने के लिए कुल 265 रुपये चुकाने होंगे। वहीं काशी महाकाल से इंदौर का किराया 280 रुपये जनरल कोच का निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल पिछले सप्ताह ही तय हुआ था कि काशी महाकाल एक्सप्रेस में अब जनरल श्रेणी के भी कोच रहेंगे। बता दें कि काशी महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन वाराणसी से इंदौर के बीच चलती है। दो दिन यह ट्रेन वाया लखनऊ होकर एवं प्रत्येक रविवार को प्रयागराज जंक्शन के रास्ते रवाना होती है। मंगलवार 25 जून को जब यह ट्रेन वाराणसी से वाया लखनऊ होते हुए इंदौर गई तो इसमें जनरल श्रेणी के कोच लगाए गए। अब वाया प्रयागराज होकर चलने वाली इस ट्रेन में रविवार से जनरल कोच की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

बता दें काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत 23 फरवरी 2020 को हुई थी। तब यह देश की तीसरी प्राइवेट ट्रेन के रूप में सचांलित हुई। बाद में यह ट्रेन जोनल रेलवे द्वारा ही संचालित की जाने लगी। गाड़ी संख्या 20415 काशी महाकाल एक्सप्रेस में अभी तक स्लीपर, एसी इकोनॉमी, एसी थ्री एवं एसी टू के कोच लग रहे थे, लेकिन अब इसमें सामान्य श्रेणी के चार कोच जोड़े गए हैं।

प्रयागराज में इसका आगमन शाम 5.25 बजे एवं रवानगी शाम 5.30 बजे होती है। यहां से फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना जंक्शन, संत हिरदाराम नगर रुकते हुए सुबह 7.05-7.10 बजे उज्जैन एवं 9.05 बजे इंदौर पहुंच जाती है। वापसी में इंदौर से ट्रेन नंबर 20416 सोमवार सुबह 10.15 बजे चलकर 11.15-11.25 बजे उज्जैन एवं रात 12.30-12.35 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सुबह 3.15 बजे वाराणसी पहुंच जाती है।

विज्ञापन

काशी महाकाल के ठहराव वाले स्टेशनों का प्रयागराज से जनरल श्रेणी का किराया

वाराणसी : 75 रुपये

फतेहपुर : 75 रुपये

गोविंदपुरी : 95 रुपये

उरई : 125 रुपये

झांसी : 155 रुपये

बीना : 195 रुपये

संत हिरदानगर : 230

उज्जैन : 265

इंदौर : 280

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें