फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के जज के नाम पर फर्जीवाड़ा, परिचितों से मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जस्टिस का फेसबुक अकाउंट हैक कर जालसाजी करने का मामला सामने आया है। अकाउंट हैक कर उनके परिचितों से रुपये मांगेेेे गए। जानकारी होने पर जस्टिस की ओर से उनके निजी सचिव ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट जस्टिस सिविल लाइंस में रहते हैं। उनके निजी सचिव की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया गया है कि जस्टिस का फेसबुक अकाउंट अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया है। जो उनके फ्रेंड लिस्ट में शामिल दोस्तों-परिचितों को मैसेज भेजकर उनके नाम से रुपये मांग रहा है।
मामले की शिकायत साइबर सेल से भी की गई है। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की शुरू कर दी गई है। उधर, अल्लापुर में रहने वाले अधिवक्ता व कोचिंग संचालक मनोज पांडेय का भी फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके परिचितों से रुपये मांगे गए। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके कुछ छात्रों ने गूगल पे के जरिए बताए गए खाते में करीब 60 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें