फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा : नकल रैकेट में प्रिंसिपल का बेटा भी गिरफ्तार, काफी दिन से खोज रही थी पुलिस

Fri, 26 Aug 2022 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस बात की भनक मिलते ही एसटीएफ ने टीम ने वहां घेरेबंदी की और उसे पकड़ लिया। उसे नैनी थाने में दखिल किया गया है। लेखपाल भर्ती परीक्षा में चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज, करेली में एक महिला अभ्यर्थी साल्व पेपर के साथ पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को नैनी जेल के पास से नकल रैकेट से जुड़े एक और आरोपी कसान को गिरफ्तार कर लिया। चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल का बेटा कसान इस मामले में पहले से ही नामजद था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। उधर, बुधवार को पकड़े गए आठों आरोपियों को आज जेल भेज दिया गया। कसान नैनी जेल में किसी से मिलने गया था।

विज्ञापन



इस बात की भनक मिलते ही एसटीएफ ने टीम ने वहां घेरेबंदी की और उसे पकड़ लिया। उसे नैनी थाने में दखिल किया गया है। लेखपाल भर्ती परीक्षा में चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज, करेली में एक महिला अभ्यर्थी साल्व पेपर के साथ पकड़ी गई थी। अन्य अभ्यर्थियों ने इसे लेकर काफी हंगामा किया था। बाद में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की एफआईआर पर प्रधानाचार्य शबनम, उनके बड़े बेटे कॉलेज प्रबंधक शाबान अहमद, कर्मचारी गिरिराज गुप्ता और हुमा बानो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 

शबनम के दूसरे बेटे कसान अहमद समेत चार फरार चल रहे थे। अब कसान की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। कसान से एसटीएफ और पुलिस के अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की।  दूसरी ओर इसी प्रकरण में बृहस्पतिवार को पकड़े गए नकल माफिया रैकेट के सरगना जय बाबू (प्रबंधक मुरली मनोहर जोशी इंटर कॉलेज, नैनी), अनिल पांडेय (प्रबंधक, रामप्रसाद अकादमी इंटर कॉलेज, चाका ब्लॉक नैनी), पुनीत सिंह (प्रबंधक, शैल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नैनी), शशि प्रकाश शर्मा उर्फ राजू (प्रबंधक, सावित्री देवी शंकर लाल शर्मा इंटर कॉलेज, नैनी) को जेल भेज गिया गया। 


इनके अलावा बाला लाखेंद्र राजभर निवासी चौबेपुर वाराणसी, मुलायम सिंह यादव निवासी वाजिदपुर, थाना नुनहरा, गाजीपुर, रानू यादव निवासी भीखेपुर, सादियाबाद, गाजीपुर और पंकज तिवारी निवासी सर्रोई विंध्याचल मिर्जापुर को भी बृहस्पतिवार को जेल भेजा गया। सहायक अभियोजन अधिकारी सुभाष त्रिपाठी ने बताया सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 
विज्ञापन

मनी लान्ड्रिंग एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई 
लेखपाल भर्ती तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं में पकड़े गए नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने वाला है। उनके खिलाफ अब मनी लान्ड्रिंग एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को एसटीएफ ने चार कॉलेज प्रबंधकों और बृहस्पतिवार को चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल के बेटे को गिरफ्तार कर उनसे लंबी पूछताछ की। नकल माफिया द्वारा बड़ी रकम का लेन देन किया गया था। आरोपियों की अकूत संपत्तियों के बारे में पता चला है। आरोपियों पर मनी लान्ड्रिंग के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें