सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशाी जो सरकार कार्यक्रम के लिए हैदराबाद गईं हुई हैं ने कहा कि पश्चिमी यूपी में वह बड़े जाट नेता के तौर पर जाने जाते हैैं। पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी ने भूपेंद्र चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक दीपक पटेल, डा. एलएस ओझा, अभिषेक शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, गिरजेश मिश्र, प्रमोद मोदी, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, मृत्युंजय तिवारी, राजेश श्रीवास्तव आदि रहे।
डिप्टी सीएम केशव, नंदी ने दी चौधरी को बधाई
भूपेंद्र चौधरी को भाजपा प्र्रदेश अध्यक्ष बनाए पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बधाई दी है। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर अंत्योदय की संकल्पना के साथ आगे बढ़ेगी। उधर कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में विजय के नए कीर्तिमान पार्टी स्थापित करेगी।