फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व जबरन भूमि बैनामा मामले में अतीक पर आरोप तय

Tue, 27 Sep 2022 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला न्यायालय ने मंगलवार को तकरीबन चार वर्ष पूर्व अपहरण कर भूमि का बैनामा कराए जाने के मामले में पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक के खिलाफ आरोप तय कर दिया। मामले में विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला की कोर्ट सुनवाई कर रही है।


इसकेपहले पूर्व सांसद अतीक ने 23 सितंबर 2022 को इस मामले में स्वयं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपनी बहस की थी। इसके बाद उनके अधिवक्ताओं की ओर से डिस्चार्ज (उन्मोचन) अर्जी की बहस अदालत के समक्ष दाखिल की गई। अदालत ने उसकी अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद मामले में मंगलवार को सुनवाई की गई। अतीक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ। इसके बाद अदालत ने उसपर आरोप तय किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने सरकार का पक्ष रखा।
विज्ञापन



मोहम्मद जैद ने अतीक अहमद पर आरोप लगाया था कि अतीक ने अपने 15-16 लोगों को भेजकर उसका धूमनगंज थानान्तर्गत इलाके से अपहरण कराया। उसे देवरिया जेल में बंद अतीक अहमद के पास ले जाया गया। इस दौरान उसकी सोने की ब्रेसलेट और 80 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


जेल में अतीक अहमद ने उसे विश्रापूरी वाली भूमि का बैनामा करने को कहा। मना किया तो उसे जेल में ही मारा पीटा। प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट धूमनगंज थाने में 22 नवंबर 2018 को दर्ज कराई थी। मामले में अन्य आरोपियों पर पहले ही आरोप तय कर दिए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें