फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में खुलेंगे चार हजार अंग्रेजी माध्यम स्कूल

Mon, 13 May 2019 08:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
teacher
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के चार हजार अतिरिक्त प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में संचालित करेगा। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने पहली बार जनवरी 2018 में 5000 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में संचालित करने का फैसला किया था।
विज्ञापन


पहली बार उच्चीकृत किए गए स्कूलों के संचालन में मिली सफलता के बाद सरकार ने फरवरी 2019 में पूर्व में संचालित हो रहे अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के अतिरिक्त 5000 अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक और 1000 नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों को नए शैक्षिक सत्र में अंग्रेजी माध्यम से चलाने का फैसला किया था। अब बीच सत्र में ही सरकार के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने ग्रामीण क्षेत्र के अतिरिक्त चार हजार अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालयों को वर्तमान शैक्षिक सत्र में जुलाई में संचालित करने का निर्णय लिया है।

अब प्रदेश के सभी विकास खंड में पांच अतिरिक्त अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालयों का करके उनका संचालन किया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड से ग्रामीण क्षेत्र के पांच-पांच परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बीएसए से 15 जून तक अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शिक्षकों का चयन पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें