फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार राजधानी का जंक्शन पर ठहराव, दो का अब भी इंतजार

Sun, 17 Feb 2019 12:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Ranchi Diaries
विज्ञापन
रांची राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही इलाहाबाद जंक्शन पर अब कुल चार राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव हो गया है। जंक्शन से पास होकर निकलने वाली दो अन्य भुवनेश्वर और सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस के स्टॉपेज का यात्रियों को अब भी इंतजार है। हालांकि, इन दोनों ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को पूर्व में भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में एलान किया था कि शनिवार से इलाहाबाद जंक्शन पर रांची राजधानी एक्सप्रेस का भी ठहराव शुरू हो जाएगा। उनके इस एलान के बाद ही रेलवे बोर्ड ने शनिवार को ही ट्रेन के इलाहाबाद जंक्शन पर ठहराव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब यहां पटना राजधानी, हावड़ा राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी के साथ रांची राजधानी का ठहराव हो गया है। इस बीच रेलवे ने रांची राजधानी के ठहराव की समय सारिणी भी जारी कर दी। एनसीआर के पीआरओ डॉ. अमित मालवीय के मुताबिक जंक्शन पर दोनों ओर से कुल दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा।
विज्ञापन


12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस    बुधवार, शनिवार
नई दिल्ली    शाम 04.00 बजे
कानपुर सेंट्रल    रात 08.55-09.00 बजे
इलाहाबाद    रात 11.03-11.05 बजे
पंडित दीनदयाल उपा.    रात 01.15-01.25 बजे
गरवा रोड    सुबह 04.10-04.15 बजे
डाल्टनगंज    सुबह 04.43-04.45 बजे
बरकाकाना    सुबह 08.00-08.05 बजे
रांची    सुबह 10.30 बजे
12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस    बृहस्पतिवार, रविवार
रांची    शाम 05.10 बजे
बरकाकाना    शाम 07.25-07.30 बजे
डाल्टनगंज    रात 09.38-09.40 बजे
गरबा रोड    रात 10.50-10.55 बजे
पंडित दीनदयाल उपा.    रात 01.39-01.49 बजे
इलाहाबाद     रात 03.43-03.45 बजे
कानपुर    सुबह 05.45-05.50 बजे
नई दिल्ली    सुबह 10.55 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें