रोबोटिक बॉय क्या है और कैसे काम करेगा
एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोबोटिक बॉय पानी में तैरने वाला उपकरण है। यह एक छोटी नाव के आकार जैसा होगा। करीब 12 किलो इसका वजन होगा, जिसे करीब 500 मीटर की दूरी से बिना पानी में उतरे कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पानी में एक स्टेशन बनाया जाएगा, जिसे चलाने के लिए 24 घंटे ऑपरेटर की तैनाती की जाएगी। कुंभ के दौरान यदि कोई स्नानार्थी संगम में डूबता है तो रोबोटिक बॉय की मदद से उसे बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह उपकरण रिमोट कंट्रोल से संचालित होगा। यह डूबते हुए व्यक्ति के पास जाकर उसे पानी के ऊपर ही स्थिर रखेगा और फिर बोट के माध्यम से उसे सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।