फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिमपुर रोड पर आधी रात बाद जेसीबी से हटाए चार धार्मिक स्थल

विज्ञापन
Four religious places removed from JCB after midnight on Hashimpur road
विज्ञापन
प्रयागराज। स्मार्ट सड़कों के काम को गति देने के लिए सोमवार आधी रात बाद करीब दो बजे पीडीए अफसरों ने हाशिमपुर रोड पर जेसीबी से चार धार्मिक स्थलों को जमींदोज करा दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस छावनी बने इलाके में मंदिर, मजार तोड़ने पर विरोध जताया। अफसरों ने पुलिस के साथ लोगों को विकास कार्यों का हवाला देकर शांत कराया। जो लोग अड़े उन्हें लाठियां पटककर खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन

हाशिमपुर रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। यहां दिन में भीड़ होने के कारण लोगों को चलना मुश्किल होता है। काम शुरू करने से पहले सोमवार रात प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में हाशिमपुर रोड को बालसन और चर्च लेन चौराहे से सील कर दिया गया। कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी बल भी तैनात किया गया।
पीडीए के जोनल अफसर और प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक कुमार पांडेय चार जेसीबी के साथ रात दो बजे मौके पर पहुंचे। जेसीबी से एक के बाद एक करके तीन मंदिर, एक मजार उखाड़ दी गईं। इनमें दो बजरंग बली, एक शिव मंदिर तथा एक मजार शामिल है। धार्मिक स्थलों के आसपास के लोगों को मौके पर फटकने नहीं दिया गया। ध्वस्तीकरण के बाद नगर निगम की गाड़ियों से मलबा सुबह तक हटाया जाता रहा। वहीं दूसरी तरफ पत्रिका चौराहा और मुद्रणालय के पास स्थित मंदिरों को ध्वस्त करने की चेतावनी देकर व्यवस्थापकों से खुद निर्माण तोड़ने को कहा गया था। दोनों स्थानों पर तोड़फोड़ जारी है। अब बालसन से चर्चलेन चौराहे होते हुए बक्शी बांध तक सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें