Four nominated including darogah in dowry harassment, abuse and bullying
प्रयागराज। कर्नलगंज निवासी युवती की एक ओर से एक दिन पहले दरोगा गौरव सिंह के खिलाफ दी गई तहरीर के मामले में पुलिस ने दहेज उत्पीडन, गालीगलौज व धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही इस मामले में उसके पिता, भाई व चाचा को भी नामजद किया है।
राजस्व विभाग में तैनात युवती का आरोप है कि कुछ साल पहले इविवि में पढ़ाई के दौरान आरोपी से उसकी मुलाकात हुई जिसके बाद वह उसके करीब आ गया। यही नहीं प्राइवेट नौकरी करने के दौरान उससे रुपये भी हड़प लिए।
2019 में आरोपी का चयन पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर हो गया। जिसके बाद शादी से इंकार कर दिया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न, गालीगलौज व धमकाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।