चार हजार के लालच में आकर गंवाए थे एक लाख
बेली के रहने वाले हरिकेश कुमार ने 15 अक्तूबर को मम्फोर्डगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा से एक लाख निकाले थे। उसी समय एक व्यक्ति हरिकेश से मिला और कहा कि उसे दो लाख 60 हजार जमा करने हैं लेकिन फार्म भरना नहीं आता। हरिकेश फार्म भरने लगे तभी एक अन्य व्यक्ति वहां आया और कहा कि रुपये चोरी के हैं। इसके बाद दोनों हरिकेश को बाहर ले गए। कहा कि यह पैसे दूसरे बैंक में जमा करवा दें तो उसे चार हजार नकद मिलेंगे। लालच में आकर हरिकेश राजी हो गया। उसने बैंक से निकाले एक लाख अपने स्कूटी की डिग्गी में रखे तो जालसाजों ने अपने दो लाख 60 हजार वहीं रख दिए। रास्ते में दोनों उतर गए। कहा कि उन्हें रुपये नहीं जमा करने। वे अपने दो लाख 60 हजार तो ले ही गए, हरिकेश के भी एक लाख उठा ले गए थे।
चारों बदमाश गुजरात में भी जा चुके हैं जेल
पुलिस के मुताबिक चारों शातिर अपराधी हैं। गुजरात में रहकर वे जेल जा चुके हैं। वहां से शराब की तस्करी और मारपीट में दो बार जेल जा चुके हैं। जब पुलिस ने वहां दबाव बढ़ाया तो वे प्रयागराज आ गए।