फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में आठवीं की छात्रा से प्रेमी सहित चार लोगों ने किया गैंगरेप

Mon, 22 Feb 2021 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
harassment
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली इलाके में शुक्रवार सुबह छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक और आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर व टॉपटेन अपराधी है। बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले गिरफ्तार छात्रा के प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

harassment - फोटो : DEMO Pics
कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली छात्रा म्योहर में सिलाई सीखने जाती थी। छात्रा का प्रेम संबंध पूरामुफ्ती के उमरपुर निवासी राजू के साथ था। शुक्रवार सुबह छात्रा सिलाई सीखने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसने फोन करके अपने प्रेमी राजू को बुला लिया। राजू छात्रा को बाइक में बैठाकर कनैली स्थित किलनहाई नदी के पुल पर ले गया। वहां दोनों एक सूनसान स्थान पर चले गए। छात्रा के मुताबिक राजू ने उसकी मर्जी के बगैर उसके साथ संबंध बनाए। छात्रा के मुताबिक इस दौरान गुलशन, सत्यम व एक अज्ञात युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसके प्रेमी राजू के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

harassment - फोटो : DEMO Pics
इसके बाद गुलशन व सत्यम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य आरोपियों का पता नहीं होने के कारण गिरफ्तारी में देरी हुई। एसपी अभिनंदन ने बताया कि शनिवार को छानबीन के दौरान पता चला कि सरायअकिल का एक टॉपटेन अपराधी गुलशन वारदात में शामिल था।

पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद घेराबंदी की तो वह फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस पर गुलशन के पैर में गोली और वह जख्मी हो गया। गुलशन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले घटना में नामजद छात्रा के प्रेमी राजू गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

एसपी का कहना है कि पकड़ा गया गुलशन टॉपटेन अपराधी है। थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। बाकी के दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया। एसपी ने गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें