फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज की सूरत बदलने के लिए फार्मूला होगा तैयार, महायोजना के लिए मांगे प्रस्ताव

Wed, 23 Jun 2021 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर की सूरत एक बार फिर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही इसका फार्मूला तैयार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को सभी विभागों के महायोजना के मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए प्रस्ताव मांगें हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की सूरत एक बार फिर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही इसका फार्मूला तैयार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को सभी विभागों के महायोजना के मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए प्रस्ताव मांगें हैं। सभी एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद विशेषज्ञ सुविधाओं के विस्तार, भूमि अर्जन, विकास कार्यों आदि पर विचार कर विकास की नई योजना तैयार करेंगे। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को संगम सभागार में सभी विभागों की बैठक में विकास योजनाओं को गति देने का इरादा जाहिर किया। उन्होंने अफसरों से कहा कि भविष्य की योजनाओं और लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग महायोजना के लिए प्रस्ताव दें। सभी विभागों को प्रस्ताव प्रयागराज विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराने हैं। जहां नगर नियोजक विशेषज्ञों की राय लेकर महायोजना के मास्टर प्लान 2031 को अंतिम रूप देंगे इससे पहले आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। 

भूमि अर्जन, आवंटन, सुविधाओं पर हो जोर

नई महायोजना में भूमि अर्जन, आवंटन और जनसुविधाओं की बेहतरी पर जोर रहेगा। विकास प्राधिकरण और नगर निगम को विशेष तौर पर भविष्य में शहर को आधुनिक सुविधाओं से कैसे जोड़ना है, इस पर मंथन कर प्रस्ताव तैयार करने होंगे। यही नहीं नगर  निगम को भविष्य की योजनाओं को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार कराने होंगे। योजना में आगामी कुंभ को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रस्तावित कार्यों को मूर्त रूप देने की तैयारी भी करनी होगी। साथ ही सबको मकान देने की योजना पर भी काम करना होगा। 

बैठक में पुलिस विभाग, नगरनिगम, पीडीए, आवास विकास, पुरातत्व, पर्यटन, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, एयरपोर्ट अथॉरटी, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, मेला प्राधिकरण समेत अन्य विभागों के अफसर, प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी संजय खत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीडीए के सचिव दयानंद प्रसाद, सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय, स्टेक होल्डर्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें