हाजी परवेज अहमद शहर दक्षिणी से सपा विधायक रह चुके हैं। अतीक अहमद गैंग के चार्ट में भी उनका नाम शामिल है। माफिया की बेनामी संपत्ति के बाबत जानकारी जुटाने में लगी टास्क फोर्स ने शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद चार घंटे तक उनसे उनके और अतीक अहमद के रिश्तों के बाबत पूछताछ की गई।
सपा के पूर्व विधायक हाजी परवेज टंकी से अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों के बाबत शुक्रवार को चार घंटे तक पूछताछ की गई। टास्क फोर्स के अफसरों ने पूर्व विधायक से पूछा कि उनके अतीक से क्या रिश्ते थे। इसके साथ ही उनकी संपत्ति के संबंध में भी कई सवाल पूछे। जानकारी जुटाने के बाद टास्क फोर्स ने उन्हें छोड़ दिया लेकिन उनसे उनकी संपत्ति के बाबत कुछ दस्तावेज पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
हाजी परवेज अहमद शहर दक्षिणी से सपा विधायक रह चुके हैं। अतीक अहमद गैंग के चार्ट में भी उनका नाम शामिल है। माफिया की बेनामी संपत्ति के बाबत जानकारी जुटाने में लगी टास्क फोर्स ने शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद चार घंटे तक उनसे उनके और अतीक अहमद के रिश्तों के बाबत पूछताछ की गई। टास्क फोर्स के अफसरों ने पूछा कि वह अतीक के संपर्क में कैसे आए। अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों के बारे में भी उनसे कुछ सवाल पूछे गए।
पूर्व विधायक से उनकी संपत्तियां मसलन पेट्रोल टंकी, जमीनों के बाबत भी जानकारी मांगी गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल टास्क फोर्स के अफसर के सवालों के जवाब में पूर्व विधायक ने यही कहा है कि उनका अतीक अहमद से कोई लेना-देना नहीं था। सूत्रों का कहना है कि टास्क फोर्स ने पूर्व विधायक से उनकी संपत्तियों के संबंध में कुछ दस्तावेज भी पेश करने को कहा है।