धर्मेंद्र यादव ने की थी मुझे मनाने की कोशिश
बदायूं में लोकसभा का प्रत्याशी बदले जाने के सवाल पर सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा है कि मुझे धर्मेंद्र यादव से कोई ज्यादती नाराजगी नहीं है क्योंकि कल तक भी वह मेरे संपर्क में थे। उन्होंने कहा है कि धर्मेंद्र यादव ने मुझे मनाने की भी कोशिश की। लेकिन मैंने उन्हें साफ कर दिया है कि मैं अपना स्टैंड नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग मेरे साथ जुड़े हैं उनसे रायशुमारी के बाद ही मैं कोई अपना अगला कदम उठाऊंगा।
अखिलेश बातचीत के लिए बुलाएंगे तो जरूर जाऊंगा
समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा कि अभी मैने महासचिव पद ही छोड़ा है। अगर अखिलेश यादव मुझे बातचीत के लिए बुलाएंगे तो मैं उनसे मिलने जरूर जाऊंगा। पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा है कि किसी भी दल में जाने का फैसला मैं बगैर अपने लोगों से बातचीत के बिना नहीं लूंगा। सलीम शेरवानी ने कहा है कि उनसे समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने संपर्क साधा है। कहा कि पिछले 40 वर्ष में मुझे कई बार सांसद और विदेश मंत्री रहने का अवसर मिला। इसलिए मेरे मन में अब राजनीति को लेकर कोई इच्छा नहीं है।