Former minister surrenders, bail granted
प्रयागराज। धरना प्रदर्शन कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मुकदमे में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की। सुनवाई के बाद जमानत अर्जी कोर्ट ने मंजूर कर ली और जमानतें दाखिल करने पर रिहा कर दिया। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज डॉ. बाल मुकुंद ने विशेष अधिवक्ता गोपाल सिंह, एडीजीसी राजेश गुप्ता और बचाव पक्ष के अधिवक्ता मनोज सिंह लोकेश को सुनकर दिया ।
घटना 16 सितंबर 2009 की वाराणसी के कैंट थाने की है। प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कचहरी में सपा समर्थक धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि धरना स्थल पर सांसद राम किशुन यादव और सपा के अन्य नेताओं के पहुंचने पर कार्यकर्ता उग्र हो गए और परिसर में लगी सरकारी होर्डिंग फाड़ दी। पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने घटना में सांसद, पूर्व मंत्री सहित 86 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में भेजा है।