फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक अशरफ के ऊपर चार जिलों में दर्ज थे 33 मुकदमे, पांच में वांटेड

Fri, 03 Jul 2020 11:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

अशरफ के खिलाफ चार जिलों में 33 मुकदमे दर्ज थे। इन मुकदमों में वह पांच मामलों में वांटेड चल रहा था। इसके अलावा सीबीआई ने भी राजू पाल हत्याकांड में अशरफ को वांछित किया था। फरार होने के बाद उस पर इनाम घोषित किया गया। फरारी के दौरान भी उसके खिलाफ धमकी समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


अशरफ पर प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली और रायबरेली में 33 मुकदमे दर्ज थे। सबसे ज्यादा प्रयागराज में 30 मुकदमे दर्ज हैं। एक कौशांबी के पूरामुफ्ती, एक रायबरेली के ऊचांहार और एक चंदौली में दर्ज है। प्रयागराज में सबसे ज्यादा नौ मुकदमे धूमनगंज में दर्ज हैं।

इसके खुल्दाबाद में छह, शाहगंज में पांच सिविल लाइंस में पांच, कोतवाली में एक, जार्जटाउन में एक और मुट्ठीगंज एक मुकदमा दर्ज हैं। इसके अलावा राजू पाल हत्याकांड में सीबीआई ने भी उसे वांटेंड घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें