फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अशरफ की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही लगी भीड़ 

Fri, 03 Jul 2020 11:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

अशरफ की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह पुराने शहर में हलचल मच गई। उसके रिश्तेदारों समेत तमाम समर्थक कैंट थाने के आस पास जमा हो गए। बड़ी संख्या में वकील भी पहुंच गए थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कैंट थाना पहुंचने के दोनों रास्तों को बेरीकेडिंग लगाकर सीलकर दिया। अधिकारियों के अलावा अशरफ से कोई भी नहीं मिल पाया। 

विज्ञापन


अशरफ को पुलिस पकड़कर सीधे कैंट थाने ले आई। अतीक और अशरफ के वकीलों ने सुबह से ही लोगों को बताना शुरू कर दिया था कि पुलिस अशरफ को गिरफ्तार कर कैंट थाने लाई है। अशरफ के समर्थक गाड़ियां लेकर पहुंचने लगे। यकायक भीड़ देखकर पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। तुरंत फोर्स को कॉल किया गया। इसके बाद थाने के पास से भीड़ को हटा दिया गया।

कई वकील अशरफ से मिलने और उसका मेडिकल कराने पर अड़े थे, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। अशरफ से न तो वकीलों को मिलने दिया गया न ही घर वालों से। पुलिस की तमाम टीमों ने उससे पूछताछ की। तब तक एसटीएफ की टीम भी पूछताछ के लिए पहुंच गई। सीबीआई टीम को भी तड़के बता दिया गया था। सीबीआई भी पहुंच गई।
विज्ञापन


दिन भर अशरफ से पूछताछ होती रही। शाम को प्रेस कांफ्रेंस के बाद अशरफ को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान भी समर्थक कचहरी और आस पास जुटे रहे। नैनी जेल तक समर्थक आगे पीछे लगे रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें