फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व की सरकारों ने खजाने को खोखला किया - रत्नाकर मिश्र

Sat, 11 Sep 2021 10:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

शनिवार को मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सरकार की एक-एक योजनाओं का बखान किया। कहा कि कन्या सुमंगला योजना बेटियों के लिए वरदान है। आज बेटी पैदा होने पर मां-बाप गर्व महसूस करते हैं।
विज्ञापन
kaushambi: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मिर्जापुर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : Kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होने आए मिर्जापुर के विधायक  रत्नाकर मिश्र ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि पहले की सरकारों ने सरकारी खजानों को खोखला कर डाला था। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने खजाने को भरने का काम किया। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास करने पर विश्ववास रखती है। इसी के बूते जनता अगले चुनाव में फिर भारी बहुमत के साथ सदन में भेजने जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सरकार की एक-एक योजनाओं का बखान किया। कहा कि कन्या सुमंगला योजना बेटियों के लिए वरदान है। आज बेटी पैदा होने पर मां-बाप गर्व महसूस करते हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण के साथ साथ तमाम योजनाएं संचालित करके प्रत्येक वर्ग को विकसित करने का प्रयास किया गया है।

सदर विधायक लाल बहादुर ने कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सींटो पर भाजपा का परचम फिर लहराएगा। पार्टी की अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि बूथ से लेकर विधानसभा तक मजबूती से काम करना चाहिए। जिससे पार्टी का परचम लहराता रहे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष उदयन सिंह, जितेंद्र शुक्ला, रमेश पाल,  बच्चा केसरवानी, पप्पू चौधरी, ओम प्रकाश पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें