Prayagraj News : संत समागम में बोलते पूर्व सीजेई रंजन गोगोई।
- फोटो : अमर उजाला।
संत समागम की अध्यक्षता कर रहे युवा चेतना के रोहित कुमार सिंह ने मौजूद संतों को संबोधित करते हुए कहा कि 500 वर्षों तक प्रभु राम का मंदिर उनकी जन्मभूमि पर नहीं बन पाया। पूर्व न्यायाधीश के ऐतिहासिक फैसले से मंदिर का निर्माण हो रहा है।
उन्होंने गोगोई से निवेदन किया कि वह प्रयाग स्थित 12 माधव के विकास का मुद्दा संसद में उठाएं। इस अवसर पर अधिवक्ता विमलेश कुमार राय और श्वेता राय ने गोगोई दंपती का स्वागत किया। समागम के दौरान स्वामी विजयानंद सरस्वती, सर्वेश्वरानंद सरस्वती, पवन त्रिपाठी, रामाशंकर मिश्रा, गौरीशंकर पांडेय, सुभाष यादव, रोहित चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में साधु संतों के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।