फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के कौंधियारा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी का पर्चा खारिज

Thu, 08 Jul 2021 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बेटे-भतीजे समेत पांच ब्लाक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय, कौशाम्बी की आठ सीटों पर 21 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी जिलों की ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा उम्मीदवारों के बीच सीधी लड़ाई है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज के 23 ब्लाकों में नामांकन के बाद कौंधियारा ब्लाक में सपा समर्थित इंद्रनाथ मिश्रा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। वजह, कौंधिकारा में भाजपा प्रत्याशी को प्रस्तावक और समर्थक ही नहीं मिले। इसकी वजह भाजपा समर्थित उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया। इस सीट पर इंद्रनाथ के अलावा उनकी बहू आस्था ने भी नामांकन किया है, जो शुक्रवार को अपना नाम वापस ले सकती हैं। आस्था नाम वापस ले लेती हैं, तो इंद्रनाथ तीसरी बार ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होंगे।
विज्ञापन


उनकी बड़ी बहू अन्नू मिश्रा निवर्तमान में यहां की ब्लाक प्रमुख हैं। इसी तरह कोरांव में भाजपा और सपा समर्थित प्रत्याशियों के अलावा बसपा के पूर्व विधायक राजबलि जैसल की पत्नी ने भी नामांकन किया है। ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। बहादुरपुर ब्लाक में भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी, लेकिन निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अरुणेंद्र यादव के नामांकन में जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता शामिल हुए। सपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर श्रृंग्वेरपुर के भाजपा प्रत्याशी को मतदान के दिन घर में ही कैद किए जाने तथा मतदान स्थल बदले जाने की मांग की। नेताओं का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी दबंग प्रवृत्ति के हैं और अभी से क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है।

prayagraj news : मेजा ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने पहुंचीं भाजपा विधायक नीलम करवरिया। - फोटो : prayagraj
इसी तरह प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के बेटे और भतीजे समेत पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए। मोती सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह और भतीजे राकेश कुमार सिंह समेत पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बृहस्पतिवार को मंगरौरा ब्लॉक से मंत्री के बेटे और पट्टी ब्लॉक से भतीजे के खिलाफ  किसी ने नामांकन नहीं किया। इसके अलावा मंत्री मोती सिंह के ही करीबी सुशील सिंह बेलखरनाथधाम से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। इन तीनों को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था।  

prayagraj news : ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन करतीं प्रत्याशी। - फोटो : prayagraj
इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी के क्षेत्र में रामपुर संग्रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सरोज निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। राजा भैया के प्रभाव वाले बिहार ब्लॉक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी सुनीता सुशीला सरोज निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। अब 12 ब्लॉकों प्रमुखों की सीटों के लिए कुल 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मानधाता में सात और शिवगढ़ ब्लॉक में चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। उधर, कौशाम्बी में आठ ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

prayagraj news : जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : prayagraj
चायल से निर्दल प्रत्याशी दिलीप प्रजापति का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। चायल में देर से पहुंचने के कारण प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा का नामांकन पत्र नहीं स्वीकार किया गया। यहां सिर्फ निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप प्रजापति ने ही पर्चा भरा। इसके चलते दिलीप का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इसके अलावा सिराथू से सपा की उर्मिला देवी, भाजपा से सीतू मौर्या ने पर्चे भरे। कड़ा ब्लॉक से सपा समर्थित अनुज सिंह, उनकी पत्नी बिंदु देवी और भाजपा से कौशल्या तिवारी समेत तीन ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

कौशाम्बी ब्लॉक से सपा की शीतला देवी, भाजपा की मालती देवी के अलावा निर्दल प्रत्याशी संध्या द्विवेदी एवं सोनिया देवी समेत चार ने नामांकन किया। सरसवां से सपा की सुनीता देवी के अलावा निर्दल प्रत्याशी अमर सिंह, आरती देवी, विनोद कुमार साहू समेत चार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मूरतगंज से भाजपा समर्थित शिवमूरत उर्फ भैयन व सपा से राम प्रसाद ने, मंझनपुर से भाजपा की सरला देवी और सपा की मनीषा देवी तथा नेवादा ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी भैयालाल और उनकी पत्नी केलपति एवं रमेश ने पर्चे भरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें