फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की तरह प्रयागराज में भी फुटवियर कारोबारियों को मिल सकती है राहत

Sun, 24 May 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

आवश्यक नियम शर्त के साथ शहर के फुटवियर कारोबारियों को जल्द राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि कानपुर में फुटवियर की दुकानें स्थानीय प्रशासन द्वारा कुछ नियम शर्त के साथ खोले जाने की अनुमति मिलने के बाद शहर के कारोबारियों को उम्मीद है कि ईद के बाद उन्हें भी प्रयागराज का प्रशासन दुकान खोले जाने की अनुमति दे सकता है। इस संबंध में स्थानीय फुटवियर कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को जिलाधिकारी से मिलेगा। 

विज्ञापन


दरअसल मंगलवार 19 मई को ही जिला प्रशासन और स्थानीय व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में सिविल लाइंस, कटरा एवं सुलेम सराय बाजार को खोले जाने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स, ज्वैलरी समेत कुछ अन्य ट्रेड की दुकानें कंटनेमेंट क्षेत्र को छोड़कर संपूर्ण जनपद में खोले जाने को कहा गया था। इस दौरान फुटवियर, पार्लर एवं टेलर की दुकान अभी नहीं खोलने की बात हुई थी।

Trending Videos

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इस बीच सूबे के कानपुर आदि शहरों में फुटवियर की दुकान खोले जाने की बात सामने आई। साथ ही मंगलवार को हुई बैठक में जिला प्रशासन की ओर से कहा गया था कि अभी जो तीन बाजार ट्रायल के तौर पर खोले जा रहे हैं। रविवार को इसकी समीक्षा होगी।  

इसके बाद ही अन्य बाजार को खोले जाने संबंधी निर्णय लिया जाएगा। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा एवं महामंत्री सुहैल अहमद ने बताया कि प्रशासन के साथ रविवार को शहर के अन्य बाजारों को खोले जाने को लेकर व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक होनी है, लेकिन अभी बैठक का समय आदि निर्धारित नहीं है।

कहा कि प्रयाग व्यापार मंडल का प्रयास है कि आवश्यक नियम शर्त के साथ शहर की सभी दुकानें खुले।  उधर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने बताया कि रविवार को प्रयागराज फुटवियर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेेगा। बैठक में आग्रह किया जाएगा कि अन्य शहरों की भांति प्रयागराज में भी आवश्यक नियम शर्त के तहत फुटवियर की दुकान खोलने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि ईद के बाद शहर में फुटवियर की भी दुकानें रोस्टर के हिसाब से खुल सकती है।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुलिस ने बंद करवाईं कपड़े की दुकानें

सिविल लाइंस में पुलिस द्वारा कपड़े की कई दुकानें शनिवार को बंद करवा दी गईं। इसे लेकर व्यापारियों में खासी नाराजगी रही। व्यापारियों का कहना था कि रोटेशन के हिसाब से शनिवार को कपड़े की दुकानें खुलनी थी, लेकिन पुलिस ने तमाम दुकानें बंद करवा दीं। जानकारी सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। पुलिस को बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए रोस्टर के हिसाब से शनिवार को कपड़े की दुकानें खुलनी हैं। इसके बाद ही पुलिस ने वहां दुकान खोलने की अनुमति दी।

दरअसल मंगलवार को ही जिला प्रशासन के यहां हुई बैठक में तय हो गया था कि शनिवार तक रोटेशन के हिसाब से सिविल लाइंस, कटरा एवं सुलेमसराय क्षेत्र में कपड़े की दुकानें खुलेंगी। शनिवार को कपड़े की दुकान खोले जाने का नंबर था। व्यापारियों ने दुकानें खोली तो एमजी मार्ग पर पुलिस ने तमाम दुकानें बंद करवा दीं। व्यापारियों ने इसकी सूचना सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा को दी तो वह अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें