बिहार की पीसीएस परीक्षा में भी इविवि के छात्र-छात्राओं का बड़ी संख्या में चयन होता है। छात्रसंघ बहाली को लेकर इविवि में 126 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के बीच भी मंगलवार को यह मुद्दा उठा।
समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ने कहा कि नेहा ने विवाद गीत गाकर इविवि की छवि धूमिल की और यहां के ऐतिहासिक छात्रसंघ और अपने जूनियरों के लिए अभिभावकों की भूमिका निभाने वाले सीनियरों का अपमान किया। समाजवादी छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संदीप यादव एवं छात्र नेता रोहित यादव ने कहा कि नेहा सिंह अगर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगती नहीं हैं तो इविवि छात्रसंघ उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगा। छात्र नेता मसूद अंसारी ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए लोक गायिका नेहा ने इविवि की ऐतिहासिक संस्कृति एवं परंपरा का मजाक उड़ाया। इस के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।