prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
- फोटो : prayagraj
छोटा बघाड़ा, सलोरी, बेली कछार, ऊंचवागढ़ी, राजापुर, नेवादा आदि मोहल्लों की बस्तियों में काफी भीतर तक पानी घुस गया है। इसकी वजह से लोग अपना घर छोडक़र शरणार्थी बनने के लिए मजबूर हैं। बघाड़ा में ऐनी बेसेंट स्कूल और सदर स्थित कैंट हाईस्कूल परिसर में राहत शिविर शुक्रवार को ही चालू हो गए थे, शनिवार को तीन और शिविर खुल गए।