कुआं सूखा होने के कारण बच सकी मासूम की जान
इसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। आरोपी अनूप कुमार औद्योगिक थाना क्षेत्र के नीबी गांव का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि बच्चे को बेचने की नीयत से अगवा किया गया था। बाद में पुलिस के डर से कुएं में फेंक दिया। एसीपी करछना संजय सिंह ने बताया कि आरोपी तरह-तरह के बयान बदल रहा है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
पकड़ा गया युवक औद्योगिक थाना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी अनूप कुमार है। मासूम के पड़ोसी के घर वह चार दिन पहले आया था।। मासूम को पतंग दिलाने का लालच देकर आरोपी उसको अपने साथ ले गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नैनी पुलिस के अनुसार यश के पिता रवि मजदूर हैं। पकड़ा गया आरोपी उसके घर के पास ही रहता था। और मासूम उसको मामा कहता था। मासूम के साथ कुकर्म की नीयत से आरोपी ने उसे अगवा कर लिया। पुलिसिया कार्रवाई तेज होने के डर से करछना थाना क्षेत्र के गोतीगांव स्थित एक कुएं में मासूम को फेंक दिया था। कुआं सूखा होने के कारण मासूम की जान बच गई।