फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हेड कांस्टेबल के बेटे समेत पांच को बैंकॉक में बनाया बंधक, मांगी 22 लाख की फिरौती

सार

प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद निवासी हेड कांस्टेबल के बेटे जिया पंजतन को बैंकॉक में बंधक बना लिया गया है। उसे नौकरी देने के नाम पर दुबई से बैंकॉक बुलाया गया था। परिजनों का आरोप है कि बेटे के साथ चार अन्य युवक और भी बंधक बने हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद निवासी हेड कांस्टेबल के बेटे जिया पंजतन को बैंकॉक में बंधक बना लिया गया है।

विज्ञापन


उसे नौकरी देने के नाम पर दुबई से बैंकॉक बुलाया गया था। परिजनों का आरोप है कि बेटे के साथ चार अन्य युवक और भी बंधक बने हैं।

बंधक बनने के बाद जिया पंजतन का घरवाले के पास फोन आया। बोला कि छोड़ने के लिए 22 लाख की फिरौती मांगी जा रही है। परिजनों ने अतरसुइया थाने में शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

प्रयागराज में रहने वाले एक परिवार पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  दरअसल इस परिवार का एक सदस्य नौकरी करने करने दुबई गया था। साथ में उसके चार और लोग अलग अलग शहरों के लड़के भी थे दुबई में ही इन लड़कों को चाइना की एक कम्पनी जो कि थाईलैंड में थी, वहां पर अच्छी जॉब और अच्छी सैलरी का ऑफर मिला तो सभी थाईलैंड चले गए। 

प्रयागराज के रहने वाले जिया पंजतन का फोन उनकी बहन के पास आया तो उसने बताया की उसे और अन्य को बैंकाक में बंधक बना लिया गया है और डॉलर में 22 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। इस कॉल  के बाद ज़िया के घर वाले परेशान हैं अब उनको ये समझ में नहीं आ रहा कि विदेश में अपने भाई को कैसे बचाएं।

ज़िया की परिवार से 13 जुलाई को आखरी बार बात हुई थी। उसके बाद से उसका मोबाइल बन्द है।  ज़िया की बहन ने विदेश मंत्रालय को ईमेल करके पूरी जानकारी दी है और सरकार से अपने भाई को बचाने की गुहार लगाई है। हालांकि इस बारे में अभी सरकार की तरफ से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं जारी हुआ है। जिससे ज़िया के घर वाले परेशान हैं। बैंकाक में ज़िया के साथ कई और युवक भी हैं, जिनके घर वाले से आनलाइन रक़म ट्रांसफर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें