पढ़ाई के लिए अनुदान देने के लिए बुलाया था
वह कई दिनों तक उससे फोन पर बात करता रहा। आठ मई को अनुदान के लिए इंटरव्यू कराने की बात कहकर बाइक से अपने एक साथी को भेजा। जो उसे तिलई बाजार मऊआइमा से दारागंज परेड ग्राउंड के पास ले गया। वहां विनोद का रिश्तेदार विजय त्रिपाठी व दो अज्ञात पहले से खड़े थे। उन्होंने उसे लाल रंग की मारुति कार में बैठा लिया और नशीला पदार्थ मिलकर कोल्डड्रिंक पिला दी। जिससे वह विरोध करने की स्थिति में नहीं रही।
घटना का वीडियो भी बनाया, वायरल करने की दी धमकी
इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो भी बना लिया और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। फिर उसे छोड़कर भाग निकले। मां का आरोप है कि घटना के बाद उसकी बेटी थाने गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। दारागंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।