एक को बचाने के चक्कर में चार डूबे
शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये सभी मछली का शिकार करने गए थे। इस बीच हिमांशु नदी में उतरकर नहाने लगा। नहाते-नहाते वो अचानक गहराई में जाकर वह डूबने लगा, जिसकी आवाज सुनकर बाकी चारों दोस्त भी नदी में कूद गए। इसके बाद एक-एक कर कर सभी पानी में समा गए।
परिवार में मचा कोहराम
जल पुलिस और गोताखोर की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद सभी के शव गंगा से बाहर निकले। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। सभी के परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पुलिस की टीम ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।