फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HighCourt : पांच जिलों को मिले जिला न्यायाधीश, दो जिलों के फेमिली कोर्टों में भी प्रधान न्यायाधीश तैनात

Mon, 02 Jan 2023 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन कामर्शियल कोर्टों और दो मोटर दुर्घटना दावा अधीकरण के पीठासीन अधिकारियों की पदोन्नति करते हुए उन्हें जिला न्यायाधीश बनाया है। इसके अलावा इलाहाबाद में तैनात विकार अहमद अंसारी पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट को लखनऊ स्थित प्रशासनिक अधीकरण का अध्यक्ष नियुक्ति किया है।
विज्ञापन
तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन कामर्शियल कोर्टों और दो मोटर दुर्घटना दावा अधीकरण के पीठासीन अधिकारियों की पदोन्नति करते हुए उन्हें जिला न्यायाधीश बनाया है। इसके अलावा इलाहाबाद में तैनात विकार अहमद अंसारी पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट को लखनऊ स्थित प्रशासनिक अधीकरण का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। जबकि, सीतापुर के जिला न्यायाधीश कुलदीप कुमार द्वितीय को भदोही पारिवारिक न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश और एटा के जिला न्यायाधीश विजय शंकर उपाध्याय को झांसी पारिवारिक न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिूसचना में फैजाबाद कामर्शियल कोर्ट पीठासीन अधिकारी संजीव शुक्ला को आजमगढ़ का जिला न्यायाधीश, गौतम बुद्धनगर कामर्शियल कोर्टपीठासीन अधिकारी अनुपम कुमार को एटा का जिला न्यायाधीश, बरेली कामर्शियल कोर्ट पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह को संतकबीर का जिला न्यायाधीश, गाजियाबाद कामर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार-तृतीय को सीतापुर का जिला न्यायाधीश, कासगंज मोटर दुर्घटना दावा अधीकरण पीठासीन अधिकारी को गाजीपुर का जिला न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त महानिबंधक पद पर तैनात रोहित अग्रवाल को गाजियाबाद में एडीजे पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें