प्रयागराज में विश्व शांति व कल्याण के लिए बाघम्बरी मठ के महंत बलवीर गिरी जी महाराज ने पांच दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की है। उत्तर दक्षिण के ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक अनुष्ठान से श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने शुक्रवार को श्री बड़े हनुमान मंदिर में अष्टद्रव्य गणपति हवन से पूजन की शुरुआत की।
प्रयागराज में विश्व शांति व कल्याण के लिए बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरी महाराज ने पांच दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की है। उत्तर दक्षिण के ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक अनुष्ठान से श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने शुक्रवार को श्री बड़े हनुमान मंदिर में अष्टद्रव्य गणपति हवन से पूजन की शुरुआत की।
विज्ञापन
बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरी महाराज की ओर से शुक्रवार को पांच दिवसीय हवन यज्ञ की शुरुआत की गई है। सुबह गणपति मोदक, कई किलो घी इत्यादि के साथ हवन हुआ। बलवीर गिरी जी महाराज ने बताया कि पांच दिवसीय अनुष्ठान में दो दिवसीय श्री बड़े हनुमान मंदिर में, दो दिवसीय मठ बाघंबरी गद्दी में और एक दिवसीय नैमिषारण्य सीतापुर में अनुष्ठान होगा। महाराज ने बताया कि हनुमान जी और गणपति जी से प्रार्थना की गई है कि कुछ देश अशांति और युद्ध का सामना कर रहे हैं, ऐसे में विश्व में शांति स्थापित हो।
श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि जी महाराज के अनुसार अनुष्ठान की शुरुआत गणपति अष्टद्रव्य हवन से हुआ। इसमें शुलीनी दुर्गे यंत्र पूजन, रुद्र हवन, तक्षक यंत्र पूजनकर्म, महासुदर्शन यंत्र पूजन कर्म व हवन यंत्र, हनुमान मूल मंत्र हवन, कलश स्थापना एवं अभिषेक हुआ। उन्होंने बताया कि जब विश्व के कुछ देश अशांति और युद्ध का सामना कर रहे हैं। भारत के लोग शांति और विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। उन्होंने सभी भक्तों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।